मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। योग गुरु बाबा रामदेव के हिंदू व मुसलमानों के जन्म को लेकर दिए गए कथित विवादास्पद बयान के विरुद्ध मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया। यह परिवाद अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुर निवासी व हक-ए-हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष तमन्ना हाशमी ने दाखिल किया है। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है। इसके लिए 21 जुलाई की तिथि तय की है। परिवाद में तमन्ना हाशमी ने कहा है कि 13 जुलाई की रात लगभग आठ बजे विभिन्न समाचार चैनलों पर बाबा रामदेव का बयान प्रसारित किया जा रहा था। इसमें वे कह रहे थे कि हिंदू व मुसलमानों के पूर्वज एक ही हैं। मुसलमानों का जन्म भी हिंदुओं से है। उनका यह बयान उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...