मुंगेर, फरवरी 15 -- तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर के रणगांव स्थित बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भक्तों को सुगमता से जलाभिषेक और पूजा करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि लंबी कतारों से राहत मिल सके। मंदिर समिति के अनुसार सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और महाशिवरात्रि पर यहां एक माह तक भव्य मेला लगता है। परिसर में प्रवेश, निकास और सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। मंदिर की संरचना और परिसर का स्वरूप बाबाधाम और बासुकीनाथ मंदिर से मिलता जुलता है, जिससे श्रद्धालु इसे सिद्धपीठ मानते हैं। मंदिर के उत्तर स्थित शिवगंगा में स्नान कर भक्त बाबा का पूजन करते हैं। यहां पुरोहित के रूप में बरैय समाज के पंडा पूजा कराते हैं, जो प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। समिति स...