सीतामढ़ी, अगस्त 2 -- विनोद कुमार सोनबरसा। सावन माह के प्रथम रविवार को प्रसिद्ध बाबा मानकेश्वर नाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों के अलावा सीमावर्ती नेपाल और दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। शिवभक्तों ने "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के बीच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। यह भी पढ़ें- सावन की पहली सोमवारी आज, धीमेश्वर धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाबमंदिर की व्यवस्था परंपरा के अनुसार बड़ी संख्या में कांवरिये नेपाल के सर्लाही जिले स्थित नूनथर पहाड़ के समीप बहने वाली बागमती नदी से पवित्र जल लेकर मढ़िया मंदिर पहुंचे और वहां स्थापित शिवलिंग पर जल अर्पित किया। पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं की ...