बिजनौर, मई 16 -- नहटौर। भाकियू के पदाधिकारियों ने महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को हवन यज्ञ किया। श्रद्धांजलि देने के उपरांत ब्लॉक परिसर में आम और पिलखन के पौधे रोपे गये। वक्ताओं ने कहा की बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने सदैव किसान मजदूर युवा वर्ग के लिए कार्य किया है। वक्ताओ ने किसान हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। ब्लॉक परिसर में आम का पौधा व छायादार पीलखन के पौधा रोपित किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता राजेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष विकास कुमार, पूर्व युवा ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत तुषियार, जिला संरक्षक महेंद्र सिंह प्रधान, मा. विजयपाल सिंह, विमल कुमार, सुनील कुमार, नौवहार सिंह, रिंकू राठी, जैनेन्द्र सिंह फिरोजपुर, गोलू, सरदार बलजीत सिंह, दिलशाद अहमद, नौशाद, इताअत हुसैन, पंडित अमर शर्मा, संजीव ...