बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर जल-जंगल-जमीन बचाने का संकल्प
हापुड़, मई 16 -- शुक्रवार को जिला कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि को जल-जंगल-जमीन एवं पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान हवन पूजन, श्रद्धांजलि सभा और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित कर बाबा टिकैत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिला अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ऐसी पुण्य आत्मा थे, जिन्होंने किसानों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बाबा टिकैत के पदचिन्हों पर चलने तथा उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लें और किसान मजदूर हितों के लिए पूरी ईमानदारी के साथ संघर्ष करें। यह भी पढ़ें- टिकैत की पुण्यतिथि पर जंगल और जमीन बचाने का संकल्प इस मौके पर बबली त्यागी, प्रदेश उपाध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.