बदायूं, मार्च 2 -- बिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में आगामी सोमवार दो मार्च को होली के पावन अवसर पर बाबा महाकाल की भव्य भस्म होली का आयोजन किया जाएगा। समिति के अनुसार, मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। भस्म होली के साथ-साथ यहां भजन-कीर्तन का भी विशेष आयोजन होगा, जिससे पूरा वातावरण शिवभक्ति में सराबोर रहेगा। इस उत्सव में नगर और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है ताकि भक्त आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...