आगरा, अगस्त 19 -- आस्था भक्त मंडल द्वारा 12वी उज्जैन महाकाल यात्रा के आमत्रंण को लेकर बुधवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा एवं आमत्रंण यात्रा मनःकामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, रावतपाड़ा चौराहे से प्रारंभ हुई। शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और मनका:मेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने बाबा महाकाल की पूजा व आरती कर किया। यात्रा में सात झांकियां और बाबा महाकाल की पालकी आकर्षण का मुख्य केंद्र थी। यात्रा रावतपाड़ा से प्रारंभ होकर जौहरी बाजार, चिम्मन चौराहा, दरेसी नंबर 1 व 2, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज चौराह होती हुई फाटक सूरजभान मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई। यात्रा में सुधीर बैंड व अग्रवाल बैंड मनमोहक स्वर लहरियां बिखरते हुए चल रहे थे। बाबा महाकाल की पालकी पर जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं आरती कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में सर्वप्रथम ढो...