झांसी, फरवरी 13 -- रविवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर हर तरफ तैयारियां तेज हैं। देवालय तज उठे हैं। सजावट अंतिम दौर में हैं। शनिवार को शिवालयों में अखंड 'ओम नम: शिवाय' का जाप, शिव पुराण-चालीसा, महामृत्युंजय जाप-पाठ शुरू होंगे। वहीं 15 फरवरी को बुंदेले देवों के देव महादेव की भक्ति में लीन होंगे और हर-हर, बम-बम की गूंज सुनाई देगी। श्री महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर शुक्रवार को सुबह भगवान अभिषेक, श्रृंगार किया। शनिवार को बाबा के विवाह की रस्में होंगी। हल्दी चढ़ेगी। तेज, उपटन कार्यक्रम होगा। भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। महिलाएं बुंदेली गारी गाएंगी। पपड़िया बनेंगी और फिर बंटेंगी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हर तरफ तैयारियां तेज रहीं। हरीओम आश्रम में शनिवार को अखंड ओम नम: शिवाय का जाप शुरू होगा। रविवार को कन्या भोज होगा और सोमवार को...