संभल, जून 13 -- संभल में हजरत बाबा मल्लक शाह रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स के अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने मजार पर हाजिरी देकर दुआएं मांगीं। उर्स के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली अपने साथियों के साथ मजार पर पहुंचे और अकीदत के साथ चादरपोशी की। उन्होंने देश, प्रदेश और विशेष रूप से संभल जनपद में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। चादरपोशी के बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सूफी संतों और बुजुर्गों की दरगाहें प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देती हैं। ऐसे पवित्र स्थलों पर पहुंचकर आत्मिक सुकून और मानसिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता की सबसे अधिक आवश्यकता है। सभी लोगों को एक-दूसरे के धर्म और भावनाओं का सम्मान करते हु...