बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- बाबा मणिराम का दरबार, लड्डू-पेड़ा नहीं, 'लंगोट' चढ़ाने की है अनोखी परंपरा आषाढ़ पूर्णिमा से हर साल बाबा के समाधि स्थल पर लगता है 7 दिवसीय लंगोट मेला दर्शन पूजन को देश के विभिन्न प्रदेशों से पहुंचते हैं भक्तजन बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। आषाढ पूर्णिमा से शहर के प्रसिद्ध बाबा मणिराम अखाड़ा (पिसत्ता घाट) में सात दिवसीय ऐतिहासिक लंगोट मेले का भव्य आगाज हर साल होता है। यह विश्व का इकलौता और अनोखा मेला है, जहां बाबामणिराम को प्रसाद के रूप में लड्डू या पेड़े की जगह 'लंगोट' चढ़ाने की सदियों पुरानी परंपरा है। मेले में प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु संत शिरोमणि बाबा मणिराम का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gaya News: बांकेबधाम श्रावणी मेला : 14 लाख में झूला संचालन का ठेका, बिहारशरीफ के माणिकचंद बने सफल बोलीदात...