लोहरदगा, फरवरी 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। संकट मोचन सेवा समिति एवं चैती दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा के अध्यक्ष संतोष लकड़ा की अध्यक्षता में सभा आयोजित कर चैती दुर्गा पूजा के कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा की गई। चैती दुर्गा पूजा बाबा मठ में मनाने का निर्णय लिया गया। बुधवार शाम सात बजे से बाबा मठ प्रांगण में पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का विस्तार किया जाएगा। जिसमें सभी धर्मानुरागियों से शामिल होने का आग्रह किया गया है। सभा में त्रिलोक साहू, राजेश गुप्ता, विनय कुमार साहू, संतोष कुमार, हरिओम साहू, मनोज गुप्ता, दीपक कुमार, विशाल साहू, आनंद कुमार, अजय कुमार, भानु सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.