लोहरदगा, अप्रैल 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना शहरी क्षेत्र के बाबा मठ के समीप मंगलवार को प्रतिबंधित मांस गिराये जाने से हिन्दू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। हिंदूवादी संगठनों ने दोषी की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह एक युवक स्कूटी पर प्रतिबंधित मांस लेकर कचहरी रोड से गुजर रहा था। इसी क्रम में पॉलीथिन से प्रतिबंधित मांस के टुकड़े कचहरी रोड पर बाबा मठ के समीप कई स्थान पर गिर गए और युवक स्कूटी लेकर फरार हो गया। स्थानीय निवासी और हिंदू संगठन के सदस्य मौके पर पहुंच कर आरोपी स्कूटी सवार युवक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर पहुंचे अंजुमन इस्लामिया के ओहदेदारों ने सड़क पर पड़े मांस के टुकड़ों की सफाई कराते हुए जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं हिंदू संगठनों ने इसे माहौल बिगाड़ने...