सहरसा, जनवरी 23 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। बिहार के प्रसिद्ध एवं अतिप्राचीन धार्मिक स्थल बाबा मटेश्वर धाम मंदिर के नवनिर्माण कार्य ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर लिया। मंदिर निर्माण के तहत बुधवार की अहले सुबह से ही तीन मिक्सर मशीनों की सहायता से मंदिर के छत की ढलाई का कार्य प्रारंभ हुआ, जो देर तक चला। छत ढलाई संपन्न होने के साथ ही क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मंदिर निर्माण में इलाके के सैकड़ों श्रद्धालु एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। वर्षों से प्रतीक्षित छत ढलाई कार्य पूर्ण होने से स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखी गई। ढलाई कार्य प्रारंभ होने से पूर्व बाबा मटेश्वर धाम न्यास समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव ने सपत्नीक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ से पूजा-अर्चना क...