सहरसा, जून 13 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कांठो स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल बाबा मटेश्वर धाम की भूमि पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। यह भी पढ़ें- बाबा मंदिर की अधिगृहित भूमि से शीघ्र हटेगा अतिक्रमणमंदिर न्यास समिति की शिकायत मंदिर न्यास समिति ने अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा बलवाहाट थाना को आवेदन देकर मंदिर की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। न्यास समिति के सचिव जगधर यादव ने आवेदन में कहा है कि बाबा मटेश्वर धाम क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है। मंदिर की भूमि विभिन्न रैयतों द्वारा दान की गई थी, जहां मंदिर परिसर, देवी-देवताओं के मंदिर, सामुदायिक भवन, मेला मैदान, कुआं, शौचालय तथा अन्य सार्वजनिक उपयोग की संरचनाएं मौजूद हैं। समिति के अनुसार मंदिर का निबंधन वर्ष ...