देवघर, जुलाई 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला में देश-विदेश से लाखों कांवरिया बड़ी श्रद्धा से बाबा वैद्यनाथधाम मंदिर में बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण और पूजा अर्चना करने आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं सुचारू मेला संचालन को ध्यान में रखते हुए बाबा वैद्यनाथ मंदिर व शिवगंगा क्षेत्र में अनाधिकृत ड्रोन का संचालन सुरक्षा की दृष्टि से जोखिमपूर्ण होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। जिससे विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में उपरोक्त के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी देवघर रवि कुमार द्वारा 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक देवघर अनुमंडल अंतर्गत बाबा वैद्यनाथ मंदिर व शिवगंगा क्षेत्र के आस-पास के क्षेत्रों में ड्रोन, पारा गईडिंग एवं हॉट बलून को पूर्णतः वर्जित करते हुए उक्त क...