देवघर, जून 13 -- देवघर। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ के दरबार में मलमास मेले में हर दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। मेले के क्रम में हर दिन बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए आम से लेकर खास भक्तों की भीड़ जुट रही है। इस दौरान शुक्रवार को मलमास के दूसरे तेरस पर भी बाबा पर जलार्पण के लिए काफी भीड़ जुटी रही। इस अवसर पर प्रात:कालीन कांचा जल पूजा के बाद सरकारी पूजा की गयी। उसके बाद आम श्रद्धालुओं की ओर से बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण शुरू हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...