देवघर, अक्टूबर 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा जानकारी दी गई कि 3 अक्टूबर 2026 शनिवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर परिसर के सभी दान पात्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया। इस बार बाबा मंदिर के दान पात्रों से भारतीय मुद्रा के साथ विदेशी मुद्राएं भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुई हैं। उसमें कुल 19 लाख 3 हजार 275 रुपए भारतीय नोट के रूप में मिले हैं। जबकि दान पात्रों से विदेशी मुद्राओं में 2,475 नेपाली मुद्रा और 78 मलेशियन मुद्रा भी दान स्वरुप बाबा मंदिर को मिला है। साथ ही दान पात्रों से निकाले गए पैसों की पूरी गिनती प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और मंदिर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।

हिंदी ह...