देवघर, जून 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना के दौरान एक वृद्ध महिला श्रद्धालु गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल महिला श्रद्धालु की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र स्थित करहिया गांव निवासी 62 वर्षीया शिबू देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में उनके भांजे किशन मोची ने बताया कि उनके गांव से लगभग 70 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के लिए देवघर पहुंचा था। उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान गर्भगृह में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ थी। इसी बीच धक्का-मुक्की होने लगी, जिससे वृद्ध महिला संतुलन खो बैठीं और गिरकर घायल हो गईं। घटन...