देवघर, अप्रैल 18 -- देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समाहरणालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक सौरभ व बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार उपस्थित थे। बैठक में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम जलार्पण, क्राउड मैनजेमेंट, शीघ्र दर्शनम व्यवस्था, वीआईपी पूजा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर में असुविधा न हो। बैठक के दौरान पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव उपायुक्त के समक्ष रखा। उसपर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की दिशा में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.