गिरडीह, जून 12 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। बाबा झारखंडी मंदिर के नाम से अधिगृहित भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलको एवं सीओ नरेश वर्मा ने शुक्रवार को झारखंडधाम पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को अविलंब अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। बताया गया कि सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण अधिनियम, 1956 की धारा-3 के तहत संबंधित लोगों को कई बार नोटिस जारी कर न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था, लेकिन अधिकांश लोग उपस्थित नहीं हुए। अब उन्हें अंतिम रूप से 19 जून 2026 को न्यायालय में उपस्थित होने को कहा गया है।जानकारी के अनुसार, बाबा झारखंडी मंदिर के नाम पर खाता संख्या-13, प्लॉट संख्या-758 की कुल 14.20 एकड़ भूमि अधिगृहित है। यह भी पढ़ें- नहीं हटा आम रास्ते से अवैध कब्जा, परेशानी इस भूमि पर...