बाबा मंदिर का पांचवां प्राण प्रतिष्ठा दिवस आज, होंगे धार्मिक अनुष्ठान
सराईकेला, जुलाई 1 -- सरायकेला।सरायकेला शहरी क्षेत्र के इंद्रटांडी स्थित बाबा मंदिर का पांचवां प्राण प्रतिष्ठा दिवस बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री श्री 108 बाबा वामदेव भक्त मंडली की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:30 बजे विशेष पूजा-अर्चना और संगीतमय महाआरती के साथ होगी। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इससे पहले सुबह सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खरकई नदी में स्नान कर कमंडल में जल भरकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। भक्त मंडली ने क्षेत्र के सभी सनातन धर्मावलंबियों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.