गढ़वा, जुलाई 13 -- मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड के सोहबरिया गांव से चौधरी कांवरिया संघ के तत्वावधान में शिवभक्तों का एक जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। कांवरिया यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे महर्षि वेद व्यास परिषद झारखंड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि सावन का पवित्र महीना में देवों के देव महादेव जी की आराधना की जाती है। विशेषकर सुल्तानगंज से देवघर 105 किलोमीटर पैदल चलकर कांवरिया जलाभिषेक करते हैं। इसका एक अलग महत्व है। देवों के देव महादेव तमाम श्रद्धालुओं को मनोकामना पूर्ण करें। समाज और राज्य में सुख, समृद्धि व खुशहाली बना रहे ऐसी सकारात्मक सोच के साथ पूजा अर्चना करने की जरूरत है। आप अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए जरूर मन्नत मांगे ताकि बच्चे पढ़ लिखकर अपने परिवार, समाज एवं देश का नाम रौशन करें। धर्म एक आस्था है आप जरूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.