नई दिल्ली, मई 13 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा की भारी जीत के बाद पार्टी के एक विधायक का विवादित बयान सामने आया है। काशीपुर-बेलगछिया सीट से विजयी भाजपा विधायक रितेश तिवारी ने सार्वजनिक मंच से दावा किया कि वे 1952 के बाद शायद पहले ऐसे विधायक हैं, जिन्हें अपने क्षेत्र के एक भी मुसलमान ने वोट नहीं दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मुझे वोट दिया है, उन्हीं का मुझ पर अधिकार है। उन्होंने आगे घोषणा की कि अगले पांच वर्षों तक वे उन लोगों के लिए कोई काम नहीं करेंगे जिन्होंने चुनाव में उनका समर्थन नहीं किया। बाबा भोलेनाथ की शपथ लेते हुए विधायक ने कहा कि वे ऐसे लोगों को न प्रमाण-पत्र जारी करेंगे और न ही कोई सिफारिश करेंगे। बताया जा रहा है कि कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रितेश तिवारी ने प्रधानमंत्री नरे...