प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- कटरागुलाबसिंह, हिन्दुस्तान संवाद। बाबाभयहरण नाथ धाम के लिए राजस्व के अभिलेखों में देवस्थान, तलाब, नदी, रास्ता आदि के नाम 21 बीघा जमीन दर्ज है। किंतु मौके पर मात्र चार या पांच बीघे जमीन मौजूद है। इसमें मंदिर,धर्मशाला तथा कुछ अन्य मन्दिर स्थित हैं। शेष जमीन पर अनाधिकृत रूप से कब्जा है। उक्त आरोप लगाते हुए मंदिर प्रबंध समिति तथा क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को अनाधिकृत कब्जे से जमीन को मुक्त कराने के लिए सामूहिक सत्याग्रह किया। सत्याग्रह के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग की गई कि एक सप्ताह के अंदर यदि कब्जा धारकों से मंदिर की भूमि मुक्त न कराई गई तो 22 मार्च को फिर सत्याग्रह किया जाएगा। इस दौरान समाज शेखर, देवी मिश्र, लालजी सिंह, राजकुमार शुक्ल, राजीव नयन मिश्र, बबन सिंह, चिंता मणि त्रिपाठी, नीरज मिश्र, कमलेश वैश्य, ...