बक्सर, जनवरी 1 -- पेज चार के लिए ------ आशीर्वाद दूर-दराज के क्षेत्रों से भी पहुंचे थे काफी संख्या में श्रद्धालु भीड़ उमड़ने के चलते पूरे दिन मंदिर रोड में लगा रहा जाम ब्रह्मपुर/रघुनाथपुर, निज संवाददाता। नये साल के पहले दिन बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ जुटी। इसमें युवा श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक देखी गई। हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ लाइन में लगकर बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक कर सुख, शांति स्वास्थ्य जीवन व समृद्धि की कामना की। नए साल का आगाज होने के साथ ही गुरुवार को अहले सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। पूजा-अर्चना का कार्य देर शाम तक चलता रहा। इसे लेकर पूरे दिन मंदिर परिसर में गहमागहमी बनी रही। साल के पहले दिन बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए क्षेत्र के...