बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ 1001 श्रद्धालुओं को कराएगा निःशुल्क कांवर यात्रा
जमशेदपुर, जुलाई 10 -- जमशेदपुर। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ 9 अगस्त को 1001 शिवभक्तों के लिए सुल्तानगंज से देवघर तक निःशुल्क कांवर यात्रा आयोजित करेगा। संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने साकची स्थित अग्रसेन भवन में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।पंजीयन 20 जुलाई से 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगा, जिसके लिए आयु सीमा 18 से 60 वर्ष रखी गई है। सभी श्रद्धालुओं को फोटो व मोबाइल नंबर युक्त पहचान पत्र तथा एक समान ड्रेस कोड दिया जाएगा।सुल्तानगंज से देवघर तक कांवरिया पथ पर धर्मशालाएं आरक्षित की गई हैं। प्रत्येक पड़ाव पर भोजन, चिकित्सा व विश्राम की व्यवस्था रहेगी। आठ दिनों की इस यात्रा में इनारावरण स्थित भूतनाथ धर्मशाला में रावण वध की झांकी मुख्य आकर्षण होगी। यह भी पढ़ें- Munger News: श्रावणी मेला 2026: मुंगेर में कांवरियों की सेहत की मुकम्मल तैयारी यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.