बहराइच, अगस्त 21 -- बहराइच। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए बोल बम कांवड़िया संघ के तत्वावधान में 25 श्रद्धालुओं का जत्था बहराइच से रवाना हुआ। यह जत्था वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संघ के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी के नेतृत्व तथा वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी संरक्षक के मार्गदर्शन में रवाना हुआ। प्रस्थान के समय रेलवे प्लेटफॉर्म पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। गेरुआ वस्त्र धारण किए और सजी-धजी पवित्र कांवर लिए श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाए। जत्थे में शामिल श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर पदयात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। शिवलिंग पर पवित्र जल अर्पित कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना करेंगे। उमेश चन्द्र मिश्र अधिवक्ता, कोषाध्यक्ष सत्यदेव गुप्ता, देवे...