पलामू, अगस्त 20 -- हुसैनाबाद। प्रखंड के बुलंदबीघा निवासी भाजपा नेता जयप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जत्थे में बड़ेपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, मिंटू सिंह, पप्पू कुमार, रणधीर कुमार समेत कई शिवभक्त शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन माह भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने से मन को शांति एवं आध्यात्मिक संतोष मिलता है। यह भी पढ़ें- Chapra News: मढ़ौरा से 50 शिवभक्तों का जत्था बाबाधाम रवाना श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धा...