संतकबीरनगर, नवम्बर 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा विधानसभा क्षेत्र में आस्था से परिपूर्ण बाबा बैजूनाथ धाम के विकास को लेकर वर्षों से चली आ रही उम्मीद अब हकीकत में तब्दील होने जा रही है। विधायक गणेश चंद्र चौहान के निरंतर प्रयासों से पर्यटन विभाग ने धाम के विकास के लिए 60 लाख रुपये की प्रथम किश्त जारी कर दी है। इस सूचना से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास मद के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित इस परियोजना को सरकार ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब बाबा बैजूनाथ धाम को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से सजाने-संवारने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सीएंडडीएस (उत्तर प्रदेश जल निगम) ने धाम के विकास कार्य हेतु 102.43 लाख रुपये की अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.