गौरीगंज, अगस्त 6 -- मुसाफिरखाना। गुरुवार को भारी बारिश के बावजूद क्षेत्र के पलिया गांव से दर्जनों कांवड़ियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। प्रस्थान से पूर्व गांव स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता धनवंत सिंह ने कांवड़ियों का स्वागत कर उन्हें हैंड बैग, लंच पैकेट और गमछे भेंट किए तथा उनकी सुरक्षित, सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर धनवंत सिंह ने कहा कि सावन माह में निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और सेवा भाव का प्रतीक है। कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बोल बम के जयघोष से गूंज उठा करारी नगर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील ...