बाबा बैजनाथ धाम के लिए शिवभक्त रवाना
गाजीपुर, अगस्त 1 -- खानपुर। सावन माह के पावन अवसर पर खानपुर क्षेत्र के छपरा गांव से दो दर्जन से अधिक शिवभक्तों का पहला कांवड़ जत्था झारखंड स्थित बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। जिला पंचायत सदस्य रामखेलावन यादव के नेतृत्व में निकले श्रद्धालुओं को ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक विदाई दी। यात्रा से पूर्व देवरही देव स्थान शिव मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद श्रद्धालु 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष के साथ वाराणसी के लिए रवाना हुए। वहां से ट्रेन द्वारा सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरने के बाद सभी श्रद्धालु नंगे पैर बाबा बैद्यनाथ धाम की पदयात्रा पर निकल पड़े। यह भी पढ़ें- शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज व देवघर के लिए रवाना जत्था अब तक लगभग 25 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुका है। रामखेलावन य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.