वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अग्रसेन सेवा संस्थान की ओर से आयोजित 108 श्रद्धालुओं बाबा बैजनाथ धाम एवं बासुकीनाथ की यात्रा कराई गई। यात्रा के दौरान संस्थान द्वारा प्रत्येक श्रद्धालु की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। संस्थान के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल (आढ़त वाले) ने कहा कि संस्थान सदैव समाज के आध्यात्मिक उत्थान एवं आपसी एकता को सुदृढ़ करने के लिए इस प्रकार के आयोजनों का संकल्पपूर्वक आयोजन करता रहेगा। इसमें पवन अग्रवाल (नारायण), गिरधर अग्रवाल, प्यारे कृष्ण अग्रवाल, मयूरेश अग्रवाल, संतोष कर्णघंटा, पंकज अग्रवाल (ब्रह्मा घाट), संजय गिरिराज, अनिल बंसल, अनिल जैन, राजेन्द्र मोहन शाह का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...