शामली, अगस्त 17 -- शामली। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के 27 कार्यकर्ताओं का जत्था शनिवार को बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा के प्रस्थान से पहले शामली रेलवे स्टेशन पर भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव, बम-बम भोले और जय श्री राम के जयकारे लगाए।रेलवे स्टेशन पर पहुंचे बजरंग दल के पदाधिकारियों ने यात्रियों का तिलक लगाकर और भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पुष्प वर्षा कर सभी को सफल और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। विभाग सह मंत्री हिमांशु शर्मा, जिला संगठन मंत्री शुभम, कार्तिक, अंकित और ऋतिक सहित अन्य पदाधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षित यात्रा और राष्ट्र कल्याण की कामना की। ट्रेन के रवाना होते समय स्टेशन परिसर जयकारों से गूंज उठा। जत्थे में विहिप जिलाध्यक्ष प्रदीप पुंडीर, जिला सत्संग प्रमुख आ...