गढ़वा, अप्रैल 2 -- केतार, प्रतिनिधि। पासवान समाज के तत्वावधान में गुरुवार को शीतला माता मंदिर केतरी के प्रांगण में बीर बाबा चौरहमहल की पूजा विधिवित की गई। बुधवार की रात में हीरा भगत के द्वारा बाबा की पूजा विधिवत करने के बाद अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। पासवान समाज को एकजुट करने को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र पासवान, विशिष्ट अतिथि धर्मराज पासवान, पूर्व मुखिया अनिल पासवान, महेंद्र पासवान ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। समाज में कुरीतियों को खत्म करने को लेकर संकल्प लिया। उसके बाद संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसमें बिहार के गायक तूफानी पासवान के नेतृत्व में समाज को संगठित करने को लेकर गीत प्रस्तुत किया गया। मौके पर अध्यक्ष बृजनाथ आर्य, निर्मल पासवान, लव पासवान, नाथुनी पासवान, सत्येंद्र पासवान, रामनाराय...