मेरठ, मार्च 5 -- होली पर्व के एक दिन बाद तिलहैंडी पर मटौर-बड़कली मार्ग स्थित बाबा बिहारी दास धाम मंदिर पर गुरूवार को हर वर्ष की भांति मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी। मन्नत पूर्ण होने वाले श्रद्धालुओं ने गुड़ की भेली और चादर चढ़ाई। मंदिर परिसर में लगे मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने खरीदारी की और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। समाजसेवी रविंद्र चौहान द्वारा मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में ग्राम प्रधान शिवकुमार चौहान, रजनीश चौहान, ललित चौहान, रविंद्र सिंह, विकास, ज्योति चौहान, प्रदीप चौहान, विक्की चौहान आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.