देवघर, मई 23 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर निगम देवघर के सफाई डीपू परिसर में शुक्रवार को झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें समाजसेवी बाबा बलियासे को नगर निगम कर्मचारियों के आम सहमति से संरक्षक के रूप में चुना गया। इस संबंध में फेडरेशन के अध्यक्ष ने बताया है बाबा बलियासे एक समाजसेवी हैं। पहले भी हर आंदोलन और हड़ताल में उनका समर्थन रहा है। बाबा बलियासे बिना भेदभाव, बिना पक्षपात के हमेशा जनता के साथ खड़े रहे हैं। उनके संरक्षक बनने के बाद कर्मचारियों में काफी उत्साह है। निश्चित रुप संगठन को मजबूती और एक नई दिशा मिलेगी। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मियों की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...