कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- थाना क्षेत्र के पश्चिमसरावां गांव स्थित बउखर नाथ बाबा महादेव मंदिर से बुधवार की रात चोरों ने घंटा चोरी कर लिया। घंटे का वजन दो क्विंटल से अधिक बताया जा रहा है। यह इस मंदिर में चोरी की दूसरी घटना है। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो देखा कि पीपल के पेड़ से लोहे की जंजीरों में बंधे भारी-भरकम घंटे गायब हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, चोरों ने खास तौर पर सबसे बड़े और वजनी घंटों को निशाना बनाया है। चोरी हुए सभी लगभग ढाई दर्जन घंटी और घंटों की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। गांव के दिनेश सिंह ने गुरूवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। यह भी पढ़ें- प्राचीन मंदिर से चांदी का मुकुट-गोलक ले उड़े चोर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...