बिजनौर, मार्च 1 -- गांव अगवानपुर स्थित मीरी पीरी खालसा अकेडमी में आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद के पदाधिकारियों का चुनाव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। शनिवार को प्रधानाचार्य मनप्रीत सिंह संधू, अध्यापक जसपाल सिंह, जगदीप सिंह तथा अन्य अध्यापकों की देख में छात्र परिषद का चुनाव संपन्न हुआ। विद्यार्थियों को हरि सिंह नलुवा, बाबा बंदा सिंह बहादुर, बाबा दीप सिंह तथा अकाली फूला सिंह हाउस में विभाजित किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी ने हरि सिंह नलुवा हाउस के लिए गुरकीरत सिंह (कप्तान), मनदीप कौर (उपकप्तान), बाबा बंदा सिंह बहादुर हाउस के लिए गुरमन सिंह (कप्तान) नवनीत कौर (उपकप्तान), बाबा दीप सिंह हाऊस के लिए रणजीत सिंह (कप्तान), खुशप्रीत कौर (उपकप्तान) तथा अकाली फूला सिंह हाऊस के लिए अभिराज सिंह (कप्तान) पवनी...