वाराणसी, सितम्बर 8 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मुगल सल्तनत की ईंट से ईंट बजा देने वाले भारतीय महानायक बाबा बंदा सिंह बहादुर को बनारस के चित्रकार हरिदर्शन सांख्य ने रंगों से प्रणामी पेश की है। उनकी 10 कलाकृतियां अमृतसर स्थित पंजाब स्टेट वॉर हीरोइज मेमोरियल एंड म्यूजियम में प्रदर्शित की गई हैं। वह बीएचयू के पहले चित्रकार हैं जिन्होंने गुरु गोविंद सिंह से 'बाबा बंदा सिंह' नाम और 'बहादुर' की उपाधि पाने वाली शख्सियत को कलात्मक श्रद्धांजलि दी। म्यूजियम में बाबा बंदा सिंह बहादुर दीर्घा की विशाल पृष्ठभूमि के लिए हरिदर्शन सांख्य ने 10 कलाकृतियों की शृंखला तैयार की है। प्रत्येक चित्र की ऊंचाई 10 फुट और चौड़ाई 12 से 20 फुट है। इसके जरिये 18वीं सदी में महानायक के नेतृत्व में खालसा सेना के अभ्युदय, चमकौर साहिब के संग्राम, सरदार हरि सिंह नलवा के अदम्य...