वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। महाशिवरात्रि पर मंगला में जागरण के बाद रविवार को पूरी रात और सोमवार को पूरे दिन बाबा ने भक्तों को दर्शन दिए। सोमवार की रात साढ़े दस बजे शयन आरती के बाद करीब 43 घंटे के अंतराल पर बाबा ने शयन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर में सोमवार को भी भक्तों की कतार रही। रात में भी शयन आरती के समय मंदिर भक्तों से खचाखच भरा रहा। सोमवार को मंदिर न्यास द्वारा प्रदोष तिथि पर धाम स्थित नंदी की प्रतिमा पर अभिषेक किया गया। न्यास के प्रबंधन में संचालित श्रीसंकटहरण हनुमान मंदिर गौशाला बेनीपुर सारनाथ में 'नंदी आराधना' का नवाचार प्रारंभ किया गया। इसके तहत नंदीश्वर के स्वरूप गौवंश को सुसज्जित कर आरती पूजा के साथ उनका सत्कार किया गया। उन्हें गुड़, चना, हरा चारा इत्यादि आहार खिलाया गया। मंदिर के सीईओ विश्वभूषण ने नंदी का पूज...