रुद्रपुर, जून 19 -- पंतनगर। श्री शनिदेव मंदिर, फूलबाग (कैंपस स्कूल के निकट) पंतनगर में बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को 20वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बाबा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लवकुश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...