दरभंगा, जनवरी 2 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। मिथिला के बाबा धाम कुशेश्वरस्थान में नये साल के पहले दिन का आगाज हर हर महादेव की जयघोष से हुआ। कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगभग 40 हजार से अधिक श्रदालुओं ने बाबा कुशेश्वर नाथ महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते हुए नव वर्ष की मंगलकामना की। मंदिर प्रशासन की मौजूदगी में अहले सुबह प्रधान पूजा आरती के बाद जलाभिषेक के लिए मंदिर का पट श्रदालुओं के खोल दिया गया। कड़ाके की ठंड के बाबजूद श्रदालुओं की उत्साह परवान पर थी। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। दोपहर तीन बजे तक लगभग चालीस हजार से अधिक श्रदालुओं ने पूजा कर एक दूसरे को नये साल की शुभकामनाएं दी। श्रद्धालुओं में युवा और युवतियों की संख्या अधिक देखी गई। मंदिर की सजावट युवा श्रदालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.