गोड्डा, जनवरी 5 -- गोड्डा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड्डा धर्मपुर मुख्य मार्ग पर निपनिया के पास रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया। देवघर से पूजा कर लौट रही एक टोयोटा कार का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। अनियंत्रित कार पहले सड़क किनारे लगे डिवाइडर से टकराई और फिर सीधे सड़क किनारे खड़े एक बड़े बरगद के पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि टक्कर के साथ ही कार के एयर बैग खुल गए जिससे कार में सवार सभी लोगों की जान बच गई। कार में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे। जिनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे। हादसे के बाद कुछ देर तक सभी लोग स...