जमुई, जुलाई 29 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि मंगलवार को जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के प्रसिद्ध बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर श्रावणी मेला का जमुई डीएम श्री नवीन व एसपी विश्वजीत दयाल ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से पुरा इलाका गूंज उठा। छोटी देवघर' के नाम से प्रसिद्ध इस धाम में राजकीय श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस दौरान एसपी विश्वजीत दयाल और एसडीएम सौरव कुमार समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीएम नवीन कुमार ने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों को किसी तरह की परेशानी न हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- अरेराज धाम:सावनी मेले का उद्घाटन आज,तैयारी पूरीतैयारियाँ और व्यवस्थाएँ प्रसिद्ध बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर, महादेव सिमरिया में आयोजित होने वाले श...