बाबा देवस्थान में आज गूंजेंगे खाटू श्याम के भजन
लखीमपुरखीरी, जून 10 -- गोला गोकर्णनाथ। कंजा बरम बाबा देवस्थान पर आज 11 जून को परम एकादशी के अवसर पर श्री खाटू श्याम संकीर्तन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। श्री श्याम दीवाने सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम कंजा बरम बाबा देवस्थान परिसर स्थित श्री खाटू श्याम बाबा मंदिर में संपन्न होगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक एकादशी की भांति इस बार भी बाबा श्याम का दिव्य दरबार सजाया जाएगा। समिति के अनुसार संकीर्तन का आयोजन शाम 7:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक होगा। इस दौरान स्थानीय एवं बाहरी भजन गायक बाबा श्याम के भजनों की मधुर प्रस्तुतियां देकर भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। यह भी पढ़ें- बाबा देवस्थान में आज गूंजेंगे खाटू श्याम के भजन
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.