घाटशिला, फरवरी 11 -- बहरागोड़ा।बुधवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के झरिया मोड़ स्थित बाबा तिलका मांझी चौक पर महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की 276वीं जयंती जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर विधिवत माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षों को याद किया।साथ ही कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा तिलका मांझी के पदचिन्हों पर चलने और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। पूरा क्षेत्र 'बाबा तिलका मांझी अमर रहे' के नारों से गूंज उठा।वहीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजन समिति की ओर से भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की समृद्ध परंपरा को दर्शाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक...