छपरा, मार्च 16 -- एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश अपीलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया न्यूमेरिक 50 लोगों द्वारा वहां अस्थायी रूप से दुकानें लगा जमीन पर कब्जा छपरा,नगर प्रतिनिधि। जिले के लहलादपुर प्रखंड की दंदासपुर पंचायत में प्रसिद्ध बाबा ढोढनाथ मंदिर के समीप स्थित सरकारी जमीन पर हुए अस्थायी अतिक्रमण के मामले में अपीलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय ने सख्त रुख अपनाते हुए एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने पर अंचलाधिकारी लहलादपुर पर जुर्माना लगाने की अनुशंसा भी की है। मालूम हो कि इस मामले को लेकर जिला लोक शिकायत में अपील दायर की गयी थी। शिकायत की गयी थी कि दंदासपुर पंचायत में बाबा ढोढनाथ मंदिर के पास स्थित पोखरा के भिंडा पर कई लोगों ने अस्थायी ...