बाबा टिकैत की जयंती पर सिसौली पहुंचे भाकियू पदाधिकारी
मेरठ, अक्टूबर 6 -- भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक और किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार को भाकियू पदाधिकारी सिसौली के लिए रवाना हुए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार करनावल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बपारसी से काफिले के साथ सिसौली के लिए कूच किया। काफिले में अशफाक प्रधान जैनपुर, महकार सिंह दौराला, लोकेश सिवाच, जिला महासचिव अंकित दांगी, इलम सिंह, राजीव गुर्जर, दीपक घोपाला समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। पदाधिकारियों ने बाबा टिकैत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके आदर्शो को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- सिसौली में चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती पर धार्मिक आयोजन, संगत ने टेका मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.