जमुई, अप्रैल 2 -- सोनो, रजनीकांत प्रखंड के बटिया अवस्थित बाबा झुमराज मंदिर जहां सप्ताह के तीन दिन सोमवार,बुधवार व शुक्त्रवार पूजा अर्चना के लिये जुट रही श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ के कारण मन्दिर परिसर में प्राय: अफरा तफरी की स्थिति बनी रहती है, लेकिन मंदिर परिसर में उमड़ती श्रद्धालुओं के भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर न तो प्रशासन गंभीर है न ही मंदिर प्रबन्धन जिससे यहां पर भी नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार को घटित भगदड़ व भगदड़ के दौरान हुई मौत की घटना के पुनरावर्ती से इंकार नहीं किया जा सकता है। सप्ताह के इन तीन दिन श्रद्धालुओं व श्रद्धालुओं को लेकर बटिया तक आने बाली वाहनों की भीड़ से मंदिर परिसर ही नहीं बल्कि मुख्य मार्ग पर भी भीड़ के कारण अफरा तफरी की स्थिति बनी रहती है। लेकिन इन भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर न तो स्थानीय प...