शामली, मार्च 1 -- कस्बे मे स्थित बाबा ज्वालानाथ समाधि पर होली पर्व से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस बार भी ग्रामवासियों और आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तों ने मिलकर श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। पूर्व विधायक जगत सिंह के खेत मे स्थित बाबा ज्वालानाथ की स्माधि पर सुबह से ही समाधि स्थल पर भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने पहले पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया, इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्तिमय वातावरण में गूंजते भजनों ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते नजर आए और होली से पहले आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।भंडारे में सैकड़ों की संख्या में...